विस्मय बोधक अव्यय | Vismaya Bodhak Avvaya

विस्मय बोधक अव्यय की परिभाषा:-

  • वह शब्द जो आशीर्वाद, अभिशाप, उत्साह, शोक, घृणा आदि का बोध कराये विस्मयदि बोधक शब्द कहलाते है।
  • विस्मय बोधक अव्यय वे शब्द हैं जो व्यक्ति के मन में अचानक उत्पन्न होने वाली भावनाओं को प्रकट करते हैं।
  • ये शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं तथा उनके बाद विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग किया जाता है।

जैसे:-

  • हे ! राम मुझपर कृपा करो
  • वाह! कितना मनभावन मौसम है
  • छी: कितनी गंदगी है यहाँ

विस्मयदि बोधक अव्यय के कार्य | Vismayadi Bodhak Avvaya ke Karya

  • आशीर्वाद देना
  • अभिशाप देना
  • उत्साह प्रकट करना
  • शोक प्रकट करना
  • घृणा करना
  • खुशी होना

विस्मयदि बोधक अव्यय शब्द | Vismayadi Bodhak Avvaya Shabd

  • हे!
  • ओह!
  • अरे!
  • आह!
  • उफ़!
  • वाह!

जैसे:-

  • कितना सुन्दर पंक्षी है !
  • अरे ! उसे क्या हो गया
  • हे ! राम

विस्मय बोधक अव्यय के भेद

यह निम्नलिखित प्रकार के होते है।

  • संबोधन बोधक
  • हर्ष बोधक
  • स्वीकृति बोधक/ अनुमोदन बोधक
  • आशीर्वाद बोधक
  • आश्चर्य बोधक
  • शोक बोधक
  • भय बोधक
  • घृणा बोधक
  • तिरस्कार बोधक

संबोधन वाचक:-

  •  ये अव्यय शब्द जो किसी व्यक्ति को संबोधित करने के लिए प्रयोग किये जाते है।

जैसे:-

  • अरे!, ओ, सुनो आदि।

उदाहरण:-

  •  अरे! कितना दु:खद खबर है।
  • ओ! कितना सुन्दर दृश्य है।
  • सुनो! मैं आपको कुछ सुचना देना चाहता हूँ।

हर्ष वाचक:-

  •  ये अव्यय शब्द जो प्रसन्नता या खुशी का भाव प्रकट करते हैं।

जैसे:-

  • वाह!, अहा!, ओह! आदि।

उदाहरण:-

  • वाह! क्या सुंदर दृश्य है!
  • वाह! क्या शानदार पेंटिंग किया!
  • ओह! यह समाचार सुनकर बहुत खुशी हुई!
  • अहा! सुबह का मौसम बहुत सुहावना लग रहा है!

स्वीकृति वाचक:-

  • वे अव्यय जो स्वीकृति का भाव प्रकट करते हैं

जैसे:-

  • हाँ!, अच्छा, अच्छा है, ठीक, ठीक है आदि

उदाहरण:-

  • हाँ! मैं जो कह रहा हु वही सत्य है।
  • आप ने ठीक! कहा।
  • ठीक है! मै यहाँ से जा रहा हु।
  • अच्छा! मैं आप की बात जरूर मानूंगा।

आशीर्वाद बोधक

  • वे अव्यय जो आशीर्वाद का भाव प्रकट करते हैं

जैसे:-

  • चिरंजीवी भव:!, लम्बी उम्र हो!, सुखी रहो आदि

उदाहरण:-

  • चिरंजीवी भव! बेटा
  • सदा सुखी रहो! पुत्र
  • भगवान आपको निरोगी! बनाए

आश्चर्य वाचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो आश्चर्य का भाव प्रकट करते हैं,

जैसे:-

  • क्या!, ओह!, ए! आदि

उदाहरण:-

  • क्या! कुम्भ से स्नान करने जाओगे?
  • ए! आप क्या कर रहे हो?
  • ओह! यह इमारत बहुत आश्चर्यजनक है!

शोक वाचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो पीड़ा या दुख का भाव प्रकट करते हैं,

जैसे:-

  • हाय!, ओह!, अरे! आदि

उदाहरण:-

  • हाय! उसका सब बर्बाद हो गया
  •  अरे! यह कितना दुःख झेल रहा है?
  • ओह! यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ!

भय वाचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो डर का भाव प्रकट करते हैं

जैसे:- 

  • कितना भयानक जंगल
  • कितना विनाशकारी प्रलय
  • शेर को देखकर गोपाल का ह्रदय डर से कापने लगा

घृणा वाचक:-

  •  वे अव्यय शब्द जो घृणा का भाव प्रकट करते हैं

जैसे:-

  • छि!, धिक्!, हट!, बक! शर्म! आदि।

उदाहरण:-

  • छि! कितना गन्दे हो।
  • जल्द से जल्द हट! जाओ यहाँ से।
  • तुम्हे शर्म! से डूब जाना चहिये।

तिरस्कार बोधक

  • जब व्यक्ति का तिरस्कार किया जाये तो उसे तिरस्कार बोधक कहलाते है

जैसे:-

  • धिक्कार!, तिरस्कार आदि।

उदाहरण:-

  • धिक्कार! है तुम परीक्षा नही पास कर सके
  • तुम! चुल्लू भर पानी में डूब जाओ
  • मै तुम्हारा तिरस्कार! कर रहा हु

विस्मय बोधक अव्यय के महत्व:-

  • यह भाषा में सजीवता प्रदानकरते है
  • यह भाषा को भावपूर्ण बनाते है
  • यह संवाद को सरल व प्रभावशाली बनाते है

उदाहरण:-

  •  वाह! कितना सुंदर गुलाब है!
  •  क्या! मै सच सुन रहा हु?
  • छि! कितनी गंदगी है!
  • हाय! मैं बर्बाद हो गया!
  • हाँ! तुम IAS बन सकते हो।

विस्मय बोधक अव्यय निष्कर्ष:-

  • यह भाषा के अभिन्न अंग हैं।
  • इसके बिना भाषा निर्जीव सा लगता है
  • यह भाषा को रसायुक्त बनाते है

Social Media Page

  • MySmartExam Website के Official Social Media Page को जरूर Fallow करें।

Facebook Page 

Telegram Channel

Whatapps Channel

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उपमा अलंकार क्या है? परिभाषा, प्रकार और 10+ आसान उदाहरणों से समझें

UPSSSC PET Syllabus 2026 in Hindi: विषयवार सिलेबस और नया Exam Pattern यहाँ देखें

Doha Chhand | दोहा छंद क्या है? परिभाषा, लक्षण और 10 उदाहरण सहित व्याख्या