रविवार, 6 सितंबर 2026

समुच्चय बोधक अव्यय | Samuchchay Bodhak Avvaya

समुच्चय बोधक अव्यय | Samuchchay Bodhak Avvaya

  • रीता पढ़ती है लेकिन सीमा खाना बनाती है
  • राम और श्याम विद्यालय जाते है
  • शीला तथा गीता गा रही है
  • राजू  सहनशील एवं परिश्रमी है

समुच्चय बोधक अव्यय की परिभाषा

  • समुच्चय बोधक अव्यय वे अविकारी शब्द हैं जो दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यों या वाक्यांशों को जोड़ते हैं।

समुच्चय बोधक अव्यय का अर्थ

  • समुच्चय बोधक अव्यय का अर्थ जोड़ना अर्थात दो शब्द, दो वाक्य व दो वाक्यांश।
  • इसे अंग्रेजी भाषा में Conjunctions कहा जाता है।

समुच्चय बोधक अव्यय के कार्य | Samuchchay Bodhak Avvaya ke Karya

  • दो शब्दों को जोड़ना
  • दो उपवाक्यों को जोड़ना
  • दो वाक्यों को जोड़ना

समुच्चय बोधक अव्यय शब्द | Samuchchay Bodhak Avvaya Shabd

  • और, तथा, व, एवं
  • लेकिन, किन्तु, परन्तु
  • या, अथवा, बल्कि, यानी
  • अर्थात, जैसे की
  • उपरान्त, फलस्वरूप, परिणामस्वरूप
  • चूंकि, इसलिए, क्योंकि, कि

जैसे:-

  • राम और श्याम तैर रहे है
  • एक और एक ग्यारह होते है

समुच्चय बोधक अव्यय के भेद:-

  • समुच्चय बोधक अव्यय के निम्न भेद होते है।
  1. संयोजक के रूप में
  2. वियोजक के रूप में
  3. परिणामवाचक के रूप में
  4. कारणवाचक के रूप में
  5. स्वरूपबोधक के रूप में
  6. विरोध सूचक के रूप में

संयोजक के रूप में:-

  • वे अव्यय शब्द जो दो समान व भिन्न व्यक्तियों, बस्तुओ या विचारों को जोड़ते है
जैसे:-
  • और, तथा, एवं, व आदि।
उदाहरण:-
  • राम और श्याम घनिष्ट दोस्त हैं।
  • सीमा और रीमा दोनों सगी बहने है।
  • अमन ने कॉपी तथा किताब ख़रीदा।
  • राजू  सहनशील एवं परिश्रमी है
  • दिमाग तेज करने के लिए लोग काजू व बादाम खाते है

वियोजक के रूप में:-

  • वे अव्यय शब्द जो दो समान व भिन्न व्यक्तियों, बस्तुओ या विचारों को विभाजित करते है
जैसे:-
  • या, अथवाआदि।

उदाहरण:-

  • आप जाओगे या हमे जाना पड़ेगा?
  • आप आज घर आओगे अथवा कल?
  • राम अभी खाओगे या बाद में?
  • राज कॉफी पियोगे या कोल्डड्रिंक?

परिणामवाचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना के परिणाम को व्यक्त करते हैं, परिणाम वाचक कहलाते है
जैसे:-
  • अतः, अतएव, फलस्वरूप, परिणामस्वरूप, उपरान्त आदि।

उदाहरण:-

  • पंकज ने बहुत मेहनत की, परिणामस्वरूप वह सरकारी नौकरी प्राप्त किया।
  • राजू के कार्य पूरा करने के, उपरान्त घुमने चला गया
  • किसान मेहनत बहुत किया फलस्वरूप अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ
  • वह रोज योग करता है अत: वह बीमार नही होता

कारणवाचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना के कारण को व्यक्त करते हैं, कारण वाचक कहलाते है
जैसे:-
  • चूंकि, इसलिए, क्योंकि, कि आदि।
उदाहरण:-
  • रेखा विद्यालय नहीं जा सकी क्योंकि मैं बीमार थी।
  • मैं यात्रा नहीं जा सका क्योंकि मैं बीमार था।
  • रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, इसलिए कुछ लोग चोटिल हो गये
  • आज मै ड्यूटी पर नही जा सकता क्योंकि बारिश हो रही है

स्वरूपबोधक:-

  • वे अव्यय शब्द जो किसी कार्य या घटना  को स्पष्ट करने या उदाहरण देने के लिए प्रयुक्त होते हैं।
जैसे:-
  • जैसे, जैसे कि, अर्थात, यानी आदि।
उदाहरण:-
  • वह अच्छा खाना बनता है, अर्थात, कुशल रसोइया है।
  • वह एक अच्छा लिखता है, अर्थात, प्रभावशाली लेखक है।
  • फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है, जैसे कि केला, सेव,पपीता
  • कुछ लोग यहाँ आओ जैसे की मनोज श्यामू
  • रोहित शर्मा छक्के मारता है अर्थात हिटमैन है

विरोधसूचक:-

  • वे अव्यय शब्द जो दो विरोधी विचारों या स्थितियों को बोध करते हैं, विरोध सूचक कहलाते है
जैसे:-
  • किंतु, परंतु, लेकिन, पर, मगर आदि।
उदाहरण:-
  • रामलाल अनपढ़ है, लेकिन बुद्धिमान।
  • बच्चा रोता है, पर भूखा नही है।
  • शादी में जरूर जाता लेकिन मेरा परीक्षा है।
  • अरमान गरीब है, पर ईमानदार है।
  • वह मेहनती है, किन्तु सफल नही हो रहा।
  • श्रीलंका ने अच्छा खेला मगर जीत न पाया।
  • वह असहाय है फिर भी हिम्मती है

Social Media Page

  • MySmartExam Website के Official Social Media Page को जरूर Fallow करें

Facebook Page 

Telegram Channel

Whatapps Channel

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनेकार्थी शब्द क्या हैं? परिभाषा, प्रकार और 100+ उदाहरण सूची | Anekarthi Shabd

 अनेकार्थी शब्द (Multiple Meaning Words): पूरी गाइड और 100+ उदाहरण   Home > हिंदी > हिंदी व्याकारण > शब्दभेद हिंदी भाषा की सबसे र...