रविवार, 6 सितंबर 2026

परिमाणवाचक विशेषण - परिभाषा, भेद, नियम और पिछले वर्षों के प्रश्न | हिंदी व्याकरण

 परिमाणवाचक विशेषण: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्पूर्ण गाइड

 Home > हिंदी > हिंदी व्याकारण > विशेषण 

    परिमाणवाचक विशेषण क्या है?

    • परिमाणवाचक विशेषण हिंदी व्याकरण का मौलिक अंग है जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा, परिमाण या नाप-तौल का बोध कराता है।
    • यह विशेषण उन वस्तुओं के लिए प्रयुक्त होता है जिन्हें गिना नहीं जा सकता, बल्कि मापा जाता है।

    मुख्य विशेषताएँ:

    • मात्रा या परिमाण का बोध कराता है
    • अगणनीय वस्तुओं के लिए प्रयुक्त
    • संज्ञा से पहले आता है

    उदाहरण:

    • थोड़ा पानी पियो ⇒ "थोड़ा"

    परिमाणवाचक विशेषण के प्रमुख प्रकार

    1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण

    • जहाँ मात्रा स्पष्ट और निश्चित हो:

    उदाहरण:

    • "दो किलो चावल लाना"
    • "पाँच लीटर दूध खरीदो"
    • "एक मीटर कपड़ा काटो"

    2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण

    • जहाँ मात्रा स्पष्ट न हो, अनुमानित हो:

    उदाहरण:

    • "थोड़ा समय दीजिए"
    • "बहुत सारा पैसा खर्च किया"
    • "कुछ चावल बचे हैं"

    परिमाणवाचक vs संख्यावाचक विशेषण: तुलना तालिका

    पैरामीटरपरिमाणवाचक विशेषणसंख्यावाचक विशेषण
    बोधमात्रा या परिमाणसंख्या या क्रम
    वस्तु प्रकृतिअगणनीय वस्तुएँगणनीय वस्तुएँ
    उदाहरणकुछ दूधतीन किताबें
    मापनमापने योग्यगिनने योग्य
    वचनसंज्ञा एकवचन मेंसंख्या अनुसार वचन

    प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण नियम

    वचन सम्बन्ध:

    •  परिमाणवाचक विशेषण के साथ संज्ञा सदैव एकवचन में प्रयुक्त होती है

    उदाहरण:

    • थोड़ा पानी (सही)
    • थोड़े पानी (गलत)

    अगणनीय वस्तुएँ:

    • द्रव्य, धातु, अनाज जैसी अगणनीय वस्तुओं के लिए प्रयुक्त

    उदाहरण:-  चाँदी, तेल, चावल आदि

    मापन इकाइयाँ:

    • मापन इकाइयों के साथ संज्ञा एकवचन में रहती है

    उदाहरण:

    • दस किलो आटा
    • तीन लीटर पेट्रोल
    • एक बाल्टी पानी
    • चाय कप चाय

    पिछले वर्षों के प्रश्न (हल सहित)

    प्रश्न:  "निम्न में कौन सा वाक्य अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण है?"

    UGC NET हिंदी (2023)

    (a) दो किलो सेब लाओ

    (b) वह पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है

    (c) थोड़ा सा घी डालो

    (d) प्रथम स्थान आया

    उत्तर: (c) थोड़ा सा घी डालो


    प्रश्न:  "परिमाणवाचक विशेषण के साथ संज्ञा किस वचन में आती है?"

    CTET हिंदी (2022)

    (a) एकवचन

    (b) बहुवचन

    (c) दोनों

    (d) कोई निश्चित नहीं

    उत्तर: (a) एकवचन


    प्रश्न: "निम्न में कौन सा शब्द परिमाणवाचक विशेषण नहीं है?"

    TET हिंदी (2021):

    (a) कुछ

    (b) बहुत

    (c) थोड़ा

    (d) दस

    उत्तर: (d) दस (यह संख्यावाचक है)


    अभ्यास प्रश्नोत्तरी

    • "बहुत सारा पानी बह गया" - इस वाक्य में विशेषण का प्रकार बताएँ।
    • परिमाणवाचक विशेषण के दो उपभेदों के नाम लिखिए।
    • "कुछ लोग आए थे" - क्या यह परिमाणवाचक विशेषण है? कारण सहित बताएँ।

    परीक्षा रणनीति और तैयारी टिप्स

    मूल अंतर समझें:-

    • परिमाणवाचक और संख्यावाचक में भेद के अंतर को समझिये

    वाक्य संरचना पर ध्यान दें:-

    • विशेषण के बाद संज्ञा का वचन

    त्रुटि स्पॉटिंग का अभ्यास:-

    जैसे:-

    • "बहुत पानी" (सही)
    • "बहुत पानियाँ" (गलत)

    प्रमुख उदाहरण याद करें:-

    • थोड़ा
    • कुछ
    • बहुत

    पिछले प्रश्नों का विश्लेषण:-

    • परीक्षा पैटर्न समझने के लिए पिछले वर्ष के प्रश्नों का विशलेषण कीजिये

    विशेष सुझाव:

    • कामताप्रसाद गुरु की पुस्तक "हिंदी व्याकरण" का अध्ययन करें जिसमें विशेषणों का विस्तृत वर्गीकरण है।

    परिमाणवाचक विशेषण का व्यावहारिक प्रयोग

    दैनिक जीवन में:

    बाजार में सामान खरीदते समय:-

    • आधा किलो चीनी दीजिए
    • एक पाव धनियाँ दीजिये
    • एक पाकेट अगरबत्ती दीजिये

    रसोई में:-

    • एक चम्मच तेल डालो
    • दो बूंद घी डालो

    साहित्यिक प्रयोग:

    •  कबीर के दोहे:- "थोथा चना बाजे घना"
    •  मुक्तिबोध की कविता:- "कुछ रहस्यमयी सा अंधकार"

    वैज्ञानिक भाषा में:

    • कुछ मात्रा में ऑक्सीजन मिलाएँ
    • अधिक दबाव डालने पर वर्फ पिघल जाता है
    • इस मिश्रण में बहुत अशुद्धियाँ है

    निष्कर्ष

    • परिमाणवाचक विशेषण हिंदी व्याकरण का अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है जो भाषा को सटीकता और व्यावहारिकता प्रदान करता है।
    • प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से सम्बंधित प्रश्न अक्सर वाक्य शुद्धि, विशेषण पहचान और त्रुटि सुधार के रूप में पूछे जाते हैं।
    • नियमों की समझ और नियमित अभ्यास से आप इस टॉपिक में पूर्ण निपुणता प्राप्त कर सकते हैं।
    • यह विभिन प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओ  जैसे:- UPTET, Super TET, UGC Net, TGT, PGT, HTET, STET, REET, UPSSSC, UP POLICE, UP ASI, UP SI आदि में पूछे जाते है

    अनेकार्थी शब्द क्या हैं? परिभाषा, प्रकार और 100+ उदाहरण सूची | Anekarthi Shabd

     अनेकार्थी शब्द (Multiple Meaning Words): पूरी गाइड और 100+ उदाहरण   Home > हिंदी > हिंदी व्याकारण > शब्दभेद हिंदी भाषा की सबसे र...