संधि: परिभाषा, प्रकार, नियम और उदाहरण | संधि किसे कहते हैं

संधि: परिभाषा, प्रकार, नियम और उदाहरण - हिंदी व्याकरण की संपूर्ण गाइड

  • यह हिंदी व्याकरण का मूलभूत और महत्वपूर्ण अध्याय है जो प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, CTET, राज्य PSCs) में अक्सर पूछा जाता है।
  • यह दो शब्दों के मेल से नए शब्द बनाने की प्रक्रिया है।
  • आइए, इसकी परिभाषा, प्रकारों, नियमों और उदाहरणों को विस्तार से समझें।

संधि किसे कहते हैं

  • शब्दों के मेल को संधि कहते है
  • पहले शब्द का अंतिम वर्ण और दूसरे शब्द का प्रथम वर्ण  मिलकर संधि का निर्माण करते है

उदाहरण

  • विद्या + आलय = विद्यालय
  • सचिव + आलय = सचिवालय
  • देव + आलय = देवालय
  • सत् + जन = सज्जन

संधि के भेद

  • इसके तीन प्रकार की होती हैं -
  1. स्वर संधि
  2. व्यंजन संधि
  3. विसर्ग संधि

स्वर संधि

  • दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार को स्वर संधि कहा जाता है

उदाहरण

  • हिम + आलय = हिमालय
  • मुनि + इंद्र = मुनींद्र
  • विधु + उदय = विधूदय

स्वर संधि के प्रकार

  • इसके संधि पांच  प्रकार के होते है
  1. दीर्घ
  2. गुण
  3. वृद्धि
  4. यण
  5. आयदि

संधि नियमों का सारांश

संधिसूत्रउदाहरण
दीर्घअ/आ + अ/आ = आमहा + आत्मा = महात्मा
गुणअ/आ + इ/ई = एदेव + इंद्र = देवेंद्र
वृद्धिआ + औ /औमहा + औषधि = महौषध
यणइ/ई + अ/आ = यप्रति + अक्ष = प्रत्यक्ष
व्यंजनत् + थ = त्थउत् + थान = उत्थान
विसर्गविसर्ग(:) + क/ख = ष्क

निः + कपट = निष्कपट

निः + कपट = निष्काम


दीर्घ संधि

  • अ + अ = आ
  • अ + आ = आ
  • आ + अ = आ
  • आ + आ = आ

जैसे:-

  • हिम + आलय = हिमालय
  • देव + आलय = देवालय
  • विद्या + आलय = विद्यालय

इ + इ = ई

  • इ + ई = ई
  • ई + इ = ई
  • ई + ई = ई

जैसे:- 

  • रवि + इंद्र = रवींद्र
  • मुनि + इंद्र = मुनींद्र
  • गिरि + ईश = गिरीश
  • मुनि + ईश = मुनीश

उ + उ = ऊ

  • उ + ऊ = ऊ
  • ऊ + उ = ऊ
  • ऊ + ऊ = ऊ

जैसे:- 

  • भानु + उदय = भानूदय
  • विधु + उदय = विधूदय

गुण संधि

  • अ + इ = ए 

जैसे:- 

  • नर + इंद्र = नरेंद्र
  • हिम + ईश = हिमेश

वृद्धि संधि

  • अ + ए = ऐ

जैसे:- 

  • एक + एक = एकैक
  • सदा + एव = सदैव

यण संधि

  • सु + आगत = स्वागत
  • अनु + एषण = अन्वेषण
  • पितृ + आज्ञा = पित्राज्ञा

आयदि संधि

  • ने + अन = नयन
  • पो + अन = पवन
  • पौ + अक = पावक
  • नौ + इक = नाविक

व्यंजन संधि

  • दो व्यंजन या स्वर और व्यंजन या व्यंजन और स्वर  के मेल से होने वाले विकार को व्यंजन संधि कहा जाता है

उदाहरण

  • परा + क्रम = पराक्रम
  • दिक् + गज = दिग्गज
  • वाक् + मय = वाङ्मय
  • वाक् + दान = वाग्दान
  • ऋग् + वेद =ऋग्वेद
  • जगत् + ईश = जगदीश
  • जगत् + नाथ = जगन्नाथ
  • अच् + अन्त = अजन्त
  • उत् + घाटन = उद्घाटन
  • अप् + द = अब्द
  • सम् + ज्ञा = संज्ञा
  • सम् + विधान = संविधान
  • सम् + जय = संजय
  • अलम् + कार = अलंकार

विसर्ग संधि

  • जब विसर्ग(:) के बाद स्वर या व्यंजन आये तो विसर्ग संधि होता है

उदाहरण

  • पुर: + कार = पुरस्कार
  • मनः + बल = मनोबल
  • निः + धन = निर्धन
  • नि: + तेज = निस्तेज
  • निः + रस = नीरस
  • निः + आशा = निराशा
  • नि: + गुण = निर्गुण
  • नि: कपट = निष्कपट
  • नि: फल = निष्फल
  • निः + छल = निश्छल
  • निः + कपट = निष्कपट

अपवाद

  • दु: ख = दुःख

संधि का महत्व

  • यह न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं बल्कि भाषा की प्रवाहमयता के लिए आवश्यक है।
  • यह शब्दों के उच्चारण को सरल बनाती है
  • यह हिंदी साहित्य की समझ बढ़ाती है
  • CTET/UPTET जैसी शिक्षक परीक्षाओं में 4-5 प्रश्न पूछे जाते हैं 

परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स

1. मुख्य नियम याद रखें:

स्वर संधि:

  • स्वर + स्वर = नया स्वर

व्यंजन संधि:

  • व्यंजन + व्यंजन = नया व्यंजन

विसर्ग संधि:

  • विसर्ग + वर्ण = परिवर्तन

2. 50 प्रमुख उदाहरण कंठस्थ करें:

  दीर्घ:

  • विद्यालय
  • भानूदय

गुण:

  • चंद्रोदय
  • महेश

विसर्ग:

  • निराश
  • दुष्कर्म

3.    संधि विच्छेद का दैनिक अभ्यास करें:

  •    निस्तार = निः + तार
  •    सज्जन = सत् + जन

4.   झूठे विकल्पों से सावधान:

  •  प्रतिअक्ष (गलत), प्रत्यक्ष (सही)

परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य

1.    विसर्ग संधि के विशेष नियम:

  • निः + रस = नीरस (विसर्ग लुप्त)
  • निः + आहार = निराहार (विसर्ग → र्)

2.    अपवाद स्थितियाँ:

  •    प्रति + अक्ष = प्रत्यक्ष (यण संधि)
  •    सु + अच्छा = सुअच्छा (संधि नहीं)

3.    संधि विच्छेद तकनीक:

  •   शब्द में परिवर्तन बिंदु खोजें (जैसे "त्त", "द्ध", "ष्क")
  •   विद्यार्थी = विद्या + अर्थी (अयादि संधि)

पिछले वर्षों के प्रश्न (Previous Year Questions)

Que.    'महा + ऐश्वर्य' में कौन-सी संधि है?

(CTET 2022)  

(a) दीर्घ संधि

(b) गुण संधि

(c) वृद्धि संधि

(d) यण संधि

उत्तर:    (c) वृद्धि संधि


Que.   'निः + छल' का संधि रूप क्या है?

(SSC 2021)  

(a) निश्छल

(b) निष्छल

(c) निच्छल

(d) नीछल

उत्तर:    (a) निश्छल 


 

Que.    'सम् + चय' का सही संधि रूप क्या है?

(UP Police 2020)  

(a) संचय

(b) सम्चय

(c) सञ्चय

(d) समचय

उत्तर:    (a) संचय


 

Que.    'विद्या + अर्थी' में संधि का प्रकार बताएँ।

(MPPSC 2021)  

(a) स्वर संधि

(b) व्यंजन संधि

(c) विसर्ग संधि

(d) अयादि संधि

उत्तर:  (d) अयादि संधि


Que.     'उत् + हार' का संधि रूप क्या है?

(SSC CHSL)  

(a) उद्धार

(b) उत्थार

(c) उदहार

(d) उतहार

उत्तर:     (a) उद्धार


निष्कर्ष

  • यह हिंदी व्याकरण का आधारभूत टॉपिक है जिसमें नियम-आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • स्वर, व्यंजन और विसर्ग संधि के नियमों को उदाहरणों सहित याद करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास और संधि-विच्छेद की नियमित प्रैक्टिस आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाएगी।

Social Media Page

  • MySmartExam Website के Official Social Media Page को जरूर Fallow करें

Facebook Page 

Telegram Channel

Whatapps Channel

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उपमा अलंकार क्या है? परिभाषा, प्रकार और 10+ आसान उदाहरणों से समझें

Doha Chhand | दोहा छंद क्या है? परिभाषा, लक्षण और 10 उदाहरण सहित व्याख्या

UPSSSC PET Syllabus 2026 in Hindi: विषयवार सिलेबस और नया Exam Pattern यहाँ देखें